फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, एक घायल

Wed, 03 May 2023 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में डंपर से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दही थाना क्षेत्र में पुरवा मोड़ के पास हाईवे की तरफ मुड़ते समय हुआ। कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के तातगांव निवासी रामप्रकाश (60) व उनकी बेटी शिवली थाना क्षत्र के कन्हैयापुरवा निवासी मंजूषा (36) की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि मंजूषा के पति प्रेमकुमार उर्फ पप्पू (40) की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें