फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: किडनी की बीमारी से पीड़ित हेड कांस्टेबल की अचानक मौत, पुलिसकर्मियों ने दी शोक सलामी

Wed, 19 Apr 2023 04:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल (पीआरवी 2948) शादाब हुसैन (45) की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हुई और कुछ ही देर में निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। शादाब मूल रूप से कन्नौज जिले के ग्राम शिखाना के मूल निवासी थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सेरेमोनियल गार्द ने शोक सलामी दी। इसके बाद पत्नी शबाना व अन्य परिजन शव लेकर गृह जनपद गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें