घायल बच्ची व पिता ने कुत्ते को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर आवारा कुत्ते को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज शुक्रवार रात आठ बजे यहीं के रहने वाले वीरेंद्र की बेटे पर कुत्ते ने हमला कर दिया और पेट में काट लिया। इससे उग्र हुए पिता वीरेंद्र ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। किसी ने इसका वीडीओ बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दही थाना अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि युवक पर पशु क्रूरता में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।