फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था

Sun, 24 Jul 2022 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में युवक की लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। असोहा थाना क्षेत्र के कांथा निवासी गुड्डू (35) पुत्र राम कुमार खेत में सिंचाई करने के लिए शनिवार रात दस बजे घर से निकला था। तभी पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ लोगों ने गुड्डू पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। गांव के अंदर हुई हत्या के बाद मोहल्ले के लोग सहम गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ राजकुमार, सीओ विक्रमाजीत सिंह मौके पर पंहुचे और जांच की। एसपी दिनेश त्रिपाठी भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है। सुबह फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता नामजद आरोपी के घर के सामने से होते हुए, गांव के बाहर तक गया। ग्रामीणों में घटना के पीछे आशनाई की चर्चा है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें