फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: जहरखुरानों ने किया बेहोश, बाबा की मौत, पौत्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Dec 2022 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पौत्र अनिल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौट रहे अयोध्या निवासी युवक और उसके बाबा को कार सवार युवकों ने लखनऊ तक जाने की बात कहकर बैठा लिया। रास्ते में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रुपये, मोबाइल व अन्य सामान पार कर दिया। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया। गश्ती पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


यहां बाबा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पौत्र का इलाज जारी है। अयोध्या के हैदरगंज निवासी अनिल यादव (32) महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक निजी कंपनी में काम करता है। वह बाबा राजाराम यादव (62) के साथ परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित अनिल ने लड़खड़ाती आवाज में आपबीती बताई।

अनिल का कहना है कि ट्रेन में जगह न मिलने पर दोनों प्राइवेट वाहन की तलाश में खड़े थे। तभी कार में सवार चार युवकों ने लखनऊ जाने की बात कहकर साथ चलने के लिए कहा। वह बाबा के साथ कार में बैठ गया।  बुधवार रात बांगरमऊ से आगे आने पर युवकों ने एक होटल पर कार रोकी और उनसे गाड़ी में ही बैठे रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक होटल से चाय लेकर आया। चाय पीने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। बताया कि उसके आठ हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और बैग गायब है। दोस्तीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान नहर के पास दोनों बेहोश पड़े थे। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। युवक के ठीक होने बाद ही पूरी जानकारी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें