फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बिन ब्याही युवती ने जन्मी बच्ची, नवजात की मौत, पिता का आरोप- उसका होने वाला दामाद है बच्ची का पिता

Wed, 02 Nov 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक बिन ब्याही युवती ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, पीड़िता के पिता का आरोप है कि बच्ची का पिता उसका होने वाला दामाद है।
विज्ञापन
नवजात का जन्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बिन ब्याही युवती ने नानी के घर में बच्ची को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर नवजात को बबेरू सीएचसी में बुधवार को भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि  उसका होने वाला दामाद ही बच्ची का पिता है।

विज्ञापन

अब वह इनकार कर रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  कोतवाली क्षेत्र निवासी मजदूर ने बताया कि 19 वर्षीय पुत्री की शादी पड़ोसी गांव में एक प्रवासी मजदूर के साथ तय की थी। उसका तिलकोत्सव कर दिया था और नवंबर में शादी होनी थी। इस बीच पुत्री के गर्भवती होने का पता चला।
पुत्री ने गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता उसके होने वाले पति को बताया। जब पिता ने वर पक्ष से बात की, तो युवक मुकर गया। उल्टा उसकी पुत्री पर आरोप लगा दिए। लोक लाज के भय से पुत्री को नानी के घर भेज दिया। वहां तीन दिन पहले पुत्री ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की हालत ने पर बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर बुधवार को मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि युवती गर्भवती थी। उसकी शादी तय थी। पिता का आरोप है कि होने वाला दामाद ही बच्ची का पिता है। पिता की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें