सूचना पाकर कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी और कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में छानबीन कर रही है। साथ ही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के मृतक हरियांवा क्षेत्र के रहने वाले हैं,जो मिस्त्री का काम करते हैं। तीनों क्षेत्र में किसी घर से टाइल्स लगाने का काम करके वापस लौट रहे थे। बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।