कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र अब नैनो फाइबर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार करेंगे। इसको लेकर बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और ई-स्पिन नैनोटेक के फाउंडर डॉ. संदीप पाटिल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में एमओयू के बाद एक कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। स्पिंट्रॉनिक्स के लिए मटीरियल्स और नैनोफाइबर स्टार्टअप पर चर्चा हुई। आईआईटी कानपुर के फिजिक्स विभाग के प्रो. रोहित मेडवाल और आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. संदीप पाटिल भविष्य की इंजीनियरिंग पर चर्चा की। उन्होंने स्पिंट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य और इलेक्ट्रॉनिक मेमोरी और प्रोसेसिंग में क्रांति लाने की क्षमता पर जानकारी दी। ब्यूरो