कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में परीक्षा परिणाम लेट होने की वजह से छात्र परेशान है। वे विवि के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छात्र अगले सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पिछड़ रही है। विवि और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में समाप्त हो गई थीं। द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश लेकर छात्र असमंजस में हैं। कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के महामंत्री डाॅ. अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन रिजल्ट जल्दी निकालने के लिए ही सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर कराता है। फिर भी अभी तक सभी कालेजों के परिणाम नहीं आए हैं। इससे छात्र परेशान है क्योंकि विभिन्न विश्वविद्यालयों में वह प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। ब्यूरो