फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीआई को यूनिवर्सिटी बनाने पर विधान परिषद की मुहर

Thu, 10 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। एचबीटीआई को यूपी की तीसरी टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव बुधवार को विधान परिषद से भी पास हो गया। अब यूनिवर्सिटी अध्यादेश राज्यपाल राम नाईक के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही यूनिवर्सिटी अस्तित्व में आ जाएगी। अभी यूपी में दो टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू लखनऊ और एमएमएमटीयू गोरखपुर) हैं। बहरहाल, विधान परिषद से यूनिवर्सिटी अध्यादेश पास होने के बाद एचबीटीआई के शिक्षक और कर्मचारियों ने जश्न मनाया। सबने कहा कि एचबीटीआई को आईआईटी की तरह बनाएंगे। बताते चलें कि एचबीटीआई को यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव पर पहले कैबिनेट और विधान सभा मुहर लगा चुकी है। एचबीटीआई का नाम भी नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें