फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्रों को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी नाटक प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार मिला है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ.आईएम रोहतगी ने बताया कि पुरस्कार में 130 डॉलर और प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। विश्व हिंदी सचिवालय की ओर से 16 मार्च को अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदी नाटक प्रतियाेगिता विद्यालय परिसर में हुई थी। निर्देशन डॉ. ओमेंद्र कुमार ने, लेखन विपिन कुमार सिंह, साज-सज्जा अमिता जोशी ने की। प्रतियोगिता में अफ्रीका, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप ने भी प्रतिभाग किया। नाटक के मंचन की वीडियोग्राफी निर्णायक मंडल को भेजी गई थी। मंचन में शामिल कार्तिकेय प्रताप सिंह, सुमेधा केडिया, शिवांश अग्रवाल, रमशा इमरान, निमरा इमरान, संस्कृति शुक्ला, अर्शिता जायसवाल और नैतिक माहेश्वरी को स्कूल के महासचिव रोचक रोहतगी, प्रधानाचार्य ज्योतिदास ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें