फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारी के साथ वर्दीधारी लोगों ने की मारपीट

Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती-अकबरपुर मार्ग में मेडिकल कॉलेज में सामने कार सवार लोगों ने व्यापारी की कार रुकवा कर मारपीट की। मामले में पीड़ित व्यापारी ने एसपी से शिकायत की है। इस मामले की जांच शुरू की गई है। रूरा कस्बा के अकबरपुर रोड निवासी व्यापारी हेमराज सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 30 सितंबर की सुबह केंद्रीय विद्यालय माती से अपने बच्चों को कार से लेकर वापस रूरा घर लौट रहे थे। अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंचे पर उन्हें एक कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। उनके रुकते ही पीछे से एक दूसरी कार आकर रुकी। उसमें से उतरे चार वर्दीधारी लोगों ने कार में टक्कर मारने की बात कहते हुए उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए कार से उतार लिया जबकि वह किसी भी प्रकार की घटना न होने की बात कहते रहे। आरोप है कि वर्दीधारी लोगों ने उनकी एक भी नहीं सुनी और मारपीट की। मारपीट के बाद उसने गाड़ी में आकर देखा तो उसके गले में पड़ी सोने की चैन गायब थी। सीओ अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें