इसके बाद हादसे की जानकारी हुई। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर भाग चुका था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन के जरिए ट्रक को बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी सुमित्रा ने बताया कि एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ज्यादातर चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हैं। सड़क किनारे बने घरों के बाहर सोने वालों पर अक्सर मौत का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन कोई अभियान नहीं चलाता।
नशे की हालत में चालक को झपकी लगने से हादसे की आशंका जताई। साथ ही मृतक आश्रित को मुआवजे की मांग की। क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने समझाकर लोगों को शांत कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।