फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक सवारी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

औरैया जिले के अजीतमल थानाक्षेत्र के आर्य नगर निवासी स्पर्श पांडे कूलर आदि समान ई-रिक्शा पर लादकर इकदिल के मानिकपुर मोड़ आ रहे थे। बकेवर नेशनल हाईवे पर पूर्वी तिराहे के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे बड़े वाहन के ओवरटेक करने पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया और पेड़ से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक पवन कुमार (37) पुत्र श्याम बाबू निवासी जैनपुर गांव थाना बिंदकी जिला फतेहपुर की मौत हो गई।
पुलिस ने घायल स्पर्श पांडे को जिला अस्पताल भिजवाया। पवन के शव का पोस्टमार्टम कराया। अजीतमल थानाक्षेत्र के आजाद नगर निवासी अशोक दुबे ने बताया कि पवन उनका साला था। जो दिव्यांग था और एक वर्ष से उनके साथ रह रहा था। ई-रिक्शा भाड़े पर लेकर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें