फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से भिड़ी, एक की मौत व साथी घायल

विज्ञापन
याकूब अली - फोटो : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के कोयलानगर फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में कर्नलगंज थानाक्षेत्र के बकरमंडी निवासी चांद अली के बेटे याकूब अली (20) की माैत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त ईदगाह कॉलोनी निवासी संतोष घायल हो गया। यह गुरुवार दोपहर को जाजमऊ के उर्स मेले में शामिल होने आए थे। यहां से नौबस्ता जा रहे थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही याकूब की मां विलकिसन की तबीयत बिगड़ गई। भाई सीनू ने बताया मां को काॅडियोलॉजी में भर्ती कराया गया। वह छह भाई और एक बहन थे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें