फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार-डीसीएम में भिड़ंत से अनियंत्रित ऑटो पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। अकबरपुर-रूरा मार्ग पर तिगाई भठ्ठे के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के दौरान पीछे से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर की सीएचसी में भर्ती करवाया। इस दौरान आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रूरा थानाक्षेत्र के अमौली ठकुरान गांव निवासी ऑटो चालक राघवेंद्र उर्फ भुल्लन 48 ने बताया कि रविवार की शाम को अकबरपुर मेडिकल काॅलजे से रिश्तेदार को देखकर घर आ रहे थे। साथ में परिवार की रसना 45, रेखा 44, अनिल 30 ऑटो में सवार होकर घर आ रहे थे। तिगाई गांव के पास पीछे से आ रही कार ऑटो को ओवरटेक कर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर वह चौंक गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चारों लोग, सराय निवासी कार चालक आयुष मिश्रा 28 व उसका साथी सक्षम 33 घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लिए गए हैं। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें