फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप कांड जघन्य अपराध, विधायक के बचाव में नहीं आएगी भाजपा  

Sat, 14 Apr 2018 12:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती
विज्ञापन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने उन्नाव गैंगरैप की घटना को शर्मनाक और शर्मसार करने वाली बताया हैं। उन्होंने झांसी सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि यह जघन्य अपराध है और इसमें सभी आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। आरोपी विधायक के बचाव में भाजपा नहीं आएगी। एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। सीबीआई जांच कर रही है। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि यह सही नहीं हैं। अगर अपराध हुए भी तो प्रदेश सरकार ने कार्रवाई में कोई देरी नहीं की। सरकार ने अभी तक किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया। इस मामले में भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पेशे से क्यों न जुड़ा हो।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें