कानपुर। आईआईटी कानपुर में अब अनमैंड एयर व्हीकल (यूएवी) और ड्रोन की एयरोमैकेनिक्स की पढ़ाई होगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने एक विशेष कोर्स तैयार किया है। 12 सप्ताह का यह कोर्स जनवरी में शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। कोर्स 19 जनवरी से 10 अप्रैल के बीच संचालित होगा। कोर्स को आईआईटी कानपुर के प्रो. अभिषेक ने तैयार किया है। यह कोर्स ऑनलाइन माध्यम से स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होगा। कोर्स में ड्रोन व यूएवी के एयरोमैकेनिक्स के साथ भविष्य में आने वाली चुनौतियों से भी रूबरू कराया जाएगा। ब्यूरो