फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो युवकों ने सगी बहनों से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में साइकिल सवार दो युवकों ने पैदल जा रहीं सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। दोनों को उठा ले जाने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सनिगवां केडीए कॉलोनी की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी व सात वर्षीय बेटी बीते 15 जनवरी को उनके घर से 250 मीटर की दूरी पर स्थित दादी के घर से लौट रही थी। तभी दो साइकिल सवार युवकों ने टक्कर मारकर रोका। छेड़खानी की। इसे सहमी दोनों बहनें अपने चाचा के घर पर आ गईं। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी नजर आए। पीड़िता के पिता ने बताया कि सनिगवां चौकी और चकेरी पुलिस कार्रवाई से टालमटोली कर रही थी। बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा के आदेश पर चकेरी में प्राथमिकी दर्ज हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें