फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार को बनाया बार... दौड़ते वाहन में चल रही थी अय्याशी, नशे में अर्धनग्न मिले दो युवक और एक महिला

Sun, 28 Jul 2024 01:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

एक तेज रफ्तार कार जाजमऊ से रामादेवी की तरफ जा रही थी। जेके कॉलोनी चौराहे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के अनुसार जब उन्होंने कार में देखा तो एक महिला और दो युवक नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था मे मिले।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ के जेके चौराहे के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह देख मदद के लिए लोग दौड़े। लेकिन, कार के अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। इस कार में एक निर्वस्त्र महिला और दो युवक नशे की हालत में थे। साथ ही चार छोटे बच्चें भी थे।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस को कार से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, महिला को बच्चों समेत  उपचार के लिए भेजा गया है। उसके होश में आने पर पूछताछ होगी।

जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात को एक तेज रफ्तार कार जाजमऊ से रामादेवी की तरफ जा रही थी। जेके कॉलोनी चौराहे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के अनुसार जब उन्होंने कार में देखा तो एक महिला और दो युवक नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था मे मिले। महिला के चार छोटे बच्चें भी कार में ही बैठे मिले। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ करने का प्रयास किया। लेकिन वह नशे की हालत में होने के चलते कुछ बोल नही पा रही थी। वहीं नशे की हालत में युवकों ने बताया कि वह ताड़बगिया जाजमऊ के निवासी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं महिला के होश में आने पर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निर्वस्त्र महिला को एक युवक ने अपनी जैकेट पहनाने को महिला पुलिस कर्मियों को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें