फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद व भौजाई के बीच हुई ऐसी कलह कि दोनों ने लगाई कुएं में छलांग

Sun, 04 Feb 2018 09:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम करगांव निवासी मीरा (25) पत्नी उदयभान व रचना (18) पुत्री सुखलाल दोनों भौजाई व ननद हैं।
विज्ञापन


दोनों में शुक्रवार की दोपहर विवाद हो गया। इस दौरान अन्य पड़ोसी महिलाओं व पुरुषों ने बीचबचाव भी किया।

इसके बाद दोनों लड़ते-लड़ते कुएं में कूद गईं। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला। साथ ही यूपी 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने दोनों को मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। कुएं में पानी कम होने से दोनों बच गईं। थानाध्यक्ष शिवमिलन ने इस मामले में कहा कि करगांव में ननद-भौजाई के बीच आपसी विवाद होने पर कुएं में गिर जाने की सूचना मिली है, लेकिन थाने में कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें