फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एयरफोर्स कर्मी से 39 लाख की ठगी, दो शातिर गिरफ्तार, बीमा स्कीम का झांसा देकर की थी ठगी

Fri, 04 Nov 2022 08:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अजीतमल थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कीमों का लालच देकर ठगी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने आईआरडीए का अधिकारी बनकर एयरफोर्स कर्मी से बीमा स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी करी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तार में आरोपी विकास और अनुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने एयरफोर्स कर्मी से करीब 39 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिरों को अजीतमल हाईवे से गुरुवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 1.20 लाख रुपये, लैपटॉप, आठ डेबिड कार्ड, कीपैड व एन्ड्रॉयड मोबाइल आदि माल बरामद किया है।

विज्ञापन

वहीं, एक ठग मौके से भाग निकला। रायबरेली के उसरू, मदनापुर गांव निवासी मोहित सिंह ने 10 अक्तूबर को अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि भाई रोहित सिंह एयरफोर्स में तैनात हैं। उनसे लाखों की ठगी करी गई है।
आरोप है कि बाबरपुर कस्बा के शिवाजी नगर निवासी विकास तिवारी उर्फ विक्की, गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 37 नोएडा थाना क्षेत्र निवासी अनुज कुमार व जालौन के सिमरा शेखपुर गांव निवासी शिवम तिवारी ने आईआरडीए का अधिकारी बनकर रोहित को बातों में फंसाया।

विज्ञापन

एक बीमा पॉलिसी के माध्यम से अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच देकर कई बार में 38 लाख 91 हजार 950 रुपये ठग लिए। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि मामले में आरोपियों विकास तिवारी व अनुज कुमार को अजीतमल हाईवे, ओवर ब्रिज के पास बस का इंतजार करते समय गिरफ्तार किया। शिवम मौके से भाग निकला।

तीनों बीमा कंपनी में करते थे नौकरी
पुलिस पूछताछ में विकास तिवारी ने बताया कि वह शिवम व अनुज के साथ नोएडा की एक प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करता था। कोविड काल में तीनों की नौकरी चली गई। मगर उनके पास कई लोगों का डाटा था।
विज्ञापन

इसी से वह लोगों से संपर्क कर साइबर ठगी करते थे। डाटा के माध्यम से ही लोगों को पॉलिसी के विषय में सारी जानकारी जुटाई थी। समय से पहले पॉलिसी तुड़वाने पर मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस अन्य मामलों के संदर्भ में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें