फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर से भिड़े दो ट्रक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन चालकों की जलकर मौत

Sat, 03 Dec 2022 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे जगदीशपुर गांव के पास डंपर में दो ट्रक भिड़ गए। इस हादसे में शार्ट सर्किट से ट्रकों में आग लग गई, जिससे तीन चालकों की जलकर मौत हो गई। घटना के साढ़े चार घंटे बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर कोहरे के चलते आगे चल रहे डंपर में पीछे से तेज रफ्तार दो ट्रक भिड़ गए। जगदीशपुर गांव के सामने हुए इस हादसे में डंपर और दोनों ट्रकों में आग लग गई। घटना में तीनों के चालकों की जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। तीन चालकों की मौत और जाम की सूचना पर अजगैन कोतवाली के साथ दो और थानों की पुलिस दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। घटना के चार घंटे बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो पाया है।
कोहरे के चलते भिड़े ट्रक
शनिवार सुबह करीब पांच बजे मौरंग लदा डंपर कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के सामने पीछे से चल रहे लकड़ी लदे ट्रक ने डंपर को टक्कर मारी। तभी पीछे से एक और ट्रक आकर उसी में भिड़ गया।

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
एक साथ तीन ट्रकों की भिड़ंत से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीनों के चालकों की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर अजगैन के साथ दही और सोहरामऊ थाना पुलिस के साथ उन्नाव से दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।

मृतकों की हुई शिनाख्त
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चालकों का शरीर इतना जल गया था कि पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शिनाख्त में लगी हुई थी। सीओ हसनगंज ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की। घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया, जो कि खबर लिखे जाने तक सामान्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हादसे में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि चालकों की शिनाख्त अजगैन कोतवाली पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की पहचान बलवीर कुशवाहा (40), सतीश कुमार कुशवाहा (35) पुत्रगण लल्लू राम निवासी बरोदा कला जालौन और पप्पू सिंह (40) पुत्र पूरन सिंह निवासी भागलगंज कानपुर नगर के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें