कानपुर। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने सोमवार को दो विशेष ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है। यह मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) और आनंद विहार टर्मिनल के बीच सोमवार व मंगलवार को चलेंगी और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 034435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल 29 सितंबर, छह, 13, 20, 27 अक्तूबर और तीन, दस, 17 व 24 नवंबर को चलेगी। यह मालदा टाउन से सुबह 9:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 06:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन 30 सितंबर, सात, 14, 21, 27 अक्तूबर, चार, 11, 18 व 25 नवंबर को चलेगी। यह आनंद विहार से दोपहर 3:45 बजे चलेगी और रात दो बजे गोविंदपुरी आएगी। (संवाद)