कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर घाट में शुक्रवार शाम गंगा में डूबे दोनों किशोरों का शनिवार को भी पता नहीं चल पाया।
शुक्रवार को संजीवनगर चकेरी से तीन किशोर कार्तिक, गोविंद तथा रौनक गंगा नहाने गए थे। इनमें कार्तिक एवं गोविंद नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। शनिवार सुबह पीएसी गोताखोरों ने शेखपुर, ड्योढ़ी घाट, नजफगढ़ घाट तथा डोमनपुर तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया रविवार सुबह फिर से गोताखोरों को गंगा में उतार कर तलाश कराई जाएगी।