फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो किशोरियां लापता, अपहरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो किशोरियां लापता हो गईं। परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महाराजपुर के एक गांव में आठ अक्तूबर की दोपहर तीन बजे एक 17 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरी घटना उसी दिन शाम चार बजे हुई। एक अन्य गांव की 14 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसका चचेरा भाई उसे कहीं ले गया। परिजनों को घर से गहने भी गायब मिले। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर टीमें लगाई गईं हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें