फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो छात्रों का डीएम व डीएनबी कार्डियोलॉजी में चयन

विज्ञापन
:चयनित छात्राें के साथ चिकित्सक। - फोटो : :चयनित छात्राें के साथ चिकित्सक।
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विवि के श्वास रोग विभाग में परास्नातक कर रहे दो छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की सुपर स्पेशियलिटी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन मेडिकल प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि विभाग के पीजी छात्र डॉ. धीरेश चौरसिया का चयन रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में डीएम क्रिटिकल केयर पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। वहीं एक अन्य छात्र डॉ. असद अहमद को लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में डीएनबी कार्डियोलॉजी में प्रवेश मिला है। प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और विभाग के मार्गदर्शन से हुआ है। उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. प्रशांत यादव व विश्वविद्यालय परिवार की ओर से भी दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें