फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में कानपुर के दो खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बागपत में चल रही सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को कानपुुर के दो खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ी लाल्हेपुर स्थित राजनारायण खेल संस्थान से प्रशिक्षक रामसजन यादव की देखरेख में कुश्ती की बारीकियों को सीख रही हैं। 76 किग्रा भार वर्ग में वर्षा राजे ने रजत पदक अपने नाम किया। 53 किग्रा भार वर्ग में आरती निषाद ने कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद, प्रबंधक राजनारायण अकादमी के प्रदीप, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें