कानपुर देहात। जिले में एक युवक सहित दो और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दोनों को स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5850 हो गई। हालांकि इसमें 5762 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं।
फिहलहाल जिले में 13 एक्टिव केस है। जिनका उपचार किया जा रहा है। कोरोना से अबतक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के छह हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों के आवागमन पर रोक है। सोमवार को संक्रमित मिले दोनों मरीज पुखरायां क्षेत्र के हैं।