फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैफे संचालक को पीटने में दरोगा के बेटे समेत दो गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में कैफे संचालक को पीटने के मामले में पुलिस ने दरोगा के बेटे समेत दो को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। कल्याणपुर निवासी कैफे संचालक ज्ञान अवस्थी ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक शनिवार रात कैफे परिसर में शराब पी रहे थे। विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। कैफे में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को भी तोड़फोड़ दिया। आरोपियों की पहचान जगतपुरी, पुराना शिवली रोड निवासी दरोगा के बेटे अविनाश सिंह और कल्याणपुर कला निवासी विनीत शर्मा उर्फ बबुआ के रूप में हुई है। विनीत के खिलाफ पूर्व में आठ मुकदमे दर्ज हैं।अविनाश सिंह के पिता जालौन में दरोगा हैं। इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें