गडरा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में बुधवार को गडरा नदी में नहाते समय एक बालिका डूब गई। बालिका को डूबता देख उसका मामा नदी में कूद गया। मामा की भी डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभाउर गांव की है। हादसे में मनीषा (9) व उसके मामा रविन्द्र (13) की मौत हुई है।