फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर: कानपुर में हार्ट अटैक से दो और ब्रेन अटैक से एक रोगी की मौत

Thu, 29 Dec 2022 12:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सर्दियों में हृदय रोगियों को दिक्कत बढ़ती है। इस मौसम में सचेत रहने की जरूरत होती है। कानपुर में कार्डियोलॉजी की ओपीडी में रोगियों की संख्या दोगुनी रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाड़े में हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के रोगी बढ़ रहे हैं। बुधवार को कार्डियोलॉजी की ओपीडी में रोगियों की संख्या दोगुनी रही। लखनपुर के रहने वाले जगदंबा (67) के बेटे ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद पिता को चक्कर आ गया। इसके बाद अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूपुरवा के निजाम (65) की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पिछले साल उनके हार्ट के वाल्व का आपरेशन हुआ था। वहीं नवाबगंज के रामेश्वर कुमार की ब्रेन अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


एडवाइजरी
- ब्लड प्रेशर की जांच कराएं
- जो पहले से रोगी हैं सुबह-शाम ब्लडप्रेशर की मॉनीटरिंग करें।
- किसी भी हाल में ब्लडप्रेशर की दवा खाना न छोड़ें।
- डॉक्टर के पास जाकर दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- लगातार गैस बन रही है तो डॉक्टर को दिखा लें।
- तड़के बाहर टहलने के लिए न जाएं।
- गर्म कमरे से अचानक ठंडक के माहौल में न जाएं।
- देर रात की पार्टी और सफर से हाइपरटेंशन रोगी बचें।
- रात को हल्का और पौष्टिक खाना लें।
- डिनर के डेढ़ घंटे के बाद सोने के लिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें