फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 02 Nov 2026 08:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार-सबौर और नई दिल्ली-हावड़ा के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहरेंगी। गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार-सबौर छह, सात, 11 और 12 नवंबर को चलेगी। यह आनंद विहार से सुबह पांच बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 04065 सबौर-आनंद विहार सात, आठ, 12 और 13 नवंबर को चलेगी। यह गोविंदपुरी अगले दिन तड़के 3:05 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-हावड़ा चार, पांच, सात, 11 और 12 नवंबर को संचालित होगी। नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे चलकर अगले दिन तड़के 2:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 04053 हावड़ा-नई दिल्ली छह, सात, नौ, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। यह गोविंदपुरी रात 9:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें