फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक खानदान के दो मच्छर 90 फीसदी रोगियों में फैलाते मर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एक खानदान के दो मच्छर 90 फीसदी संचारी रोगियों से ग्रसित लोगों की बीमारी के लिए जिम्मेदार होते हैं। एडीज एजिप्टाई और एडीज एल्बोपिक्टस एक ही खानदान के हैं। ये डेंगू, चिकुनगुनिया के साथ जीका भी फैलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सबसे अधिक इन्हीं मच्छरों का लार्वा मिला है। इसके अलावा एनाफिलीज और क्यूलैक्स मच्छरों का जमावड़ा शहर के सरहदी ग्रामीण इलाकों में रहता है। ये मलेरिया और फाइलेरिएसिस फैला रहे हैं। एसीएमओ डॉ. रवींद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि शहर में एडीज की दो प्रजातियां हैं। इनमें एडीज एजिप्टाई डेंगू और चिकुनगुनिया के साथ जीका भी फैलाता है। एनाफिलीज मादा मच्छर मलेरिया फैलाने के लिए जिम्मेदार होती है। क्यूलैक्स मच्छर शहरी क्षेत्रों में अधिक नहीं होते। इनकी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होती है। ये फाइलेरिएसिस फैलाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि क्यूलैक्स मच्छरों की एक प्रजाति फेल्सीपेरम मलेरिया भी फैलाती हैं लेकिन इस मर्ज के इक्का-दुक्का रोगी ही आते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें