बर्रा व छावनी में घरेलू कलह और तनाव के चलते दो युवकों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से इटावा के सरेनी निवासी रजत त्रिवेदी (35) दामोदरनगर कर्रही में किराए पर रहकर प्लंबर का काम करते थे। पिता परमजीत राजमिस्त्री हैं। परमजीत के मुताबिक मंगलवार को छोटा बेटा दशहरा मेला देखने गया था। देर रात लौटकर आया तो भाई को शव फंदे से लटका देखा। पिता के अनुसार नशे की लत के कारण कुछ जिद्दी हो गया था। वहीं, छावनी में लालकुर्ती निवासी कमल (40) नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर काम करता थे। परिवार में पत्नी पूजा, दो भाई धनीराम व राजन हैं। धनीराम भाई के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके।