फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक चालक सहित दो ने फंदा लगाकर दी जाना

Mon, 14 Oct 2024 04:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में शुक्रवार देर रात को ट्रक चालक ने पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं गंगागंज स्थित शराब ठेका के कैंटीन संचालक ने शनिवार शाम को घर में दीवार के कुंडे पर फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल के बाद फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


नारायणपुर निवासी उदय प्रताप सिंह (35) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। दशहरे को लेकर वह कई दिनों से घर पर ही रुके थे। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में पत्नी रेनू, बेटा ओमप्रकाश व बेटी अंजना के साथ कमरे में सोने चले गए। रात डेढ़ बजे नींद खुलने पर रेनू को पति बिस्तर पर नहीं मिले। कमरे का बल्व जलाने पर पति का शव पंखे के कुंडे पर फंदे पर लटकता मिलने पर चीखने लगी। मौके पर पहुंचे परिजन ने जीवित होने की आशंका पर उसे फंदे से उतारा मगर इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर परिजन रोने लगे। मृतक के चचेरे भाई प्रहलाद सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इधर गंगागंज निवासी सर्वेश (32) ने शनिवार शाम पांच बजे घर की दीवार में लगे कुंडे पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह गांव में ही देसी शराब ठेका पर कैंटीन चलाता था। पत्नी विनीता ने बताया कि शनिवार शाम को वह पड़ोसी के घर गई थी। बेटी नीलम व शुभी घर पर खेल रहीं थी। वापस लौटने पर पति का शव फंदे से लटकता मिला। चीखने पर पहुंचे परिजन ने शव को फंदे से उतारा इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें