गंगा किनारे दो हैंड ग्रेनेड मिले
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर गांव धीमरपुरा के पास गंगा किनारे एक पालीथिन पड़ी थी। बच्चों ने उसे उठाकर देखा तो उसमें दो हैंड ग्रेनेड थे। हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।