फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फ्लाइओवर पर भिड़े दो डंपर व कंटेनर, दो घायल, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात डंपर चालक की लापरवाही से तीन भारी वाहन भिड़ गए। लंबा जाम लग गया। डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उसके पीछे चल रहा दूसरा मौरंग लदा डंपर व कंटेनर पीछे से घुस गए। हाईवे पर तीन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगकर निकलते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा। क्रेन से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। कानपुर देहात के पुखरायां भोगनीपुर निवासी डंपर चालक मो. आसिफ ने बताया कि वह गुरुवार देर रात घाटमपुर से लखनऊ मौरंग लेकर जा रहे थे। जाजमऊ फ्लाईओवर पर हादसा हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि ब्रेक लगने से वाहन आपस में टकराए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें