फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय फ्लो साइटोमेट्री वर्कशॉप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर की मेडिकल रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के तत्वावधान में दो दिवसीय फ्लो साइटोमेट्री वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। यहां शोध व उसके क्लीनिकल महत्व के बारे में बताया गया। वर्कशॉप में प्रशिक्षण एएसएमसी, कानपुर देहात के पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अमित आचार्य तथा वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने दिया। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक प्रणाली ब्लड कैंसर (ल्यूकीमिया) की सटीक जांच में बेहद कारगर है। इसकी मदद से कैंसर के रिलैप्स को समय रहते पहचाना जा सकता है। डॉ. सोनल अमित ने बताया कि इस तकनीक से रक्त और बोन मैरो की कोशिकाओं का बहु-पैरामीटर स्तर पर तीव्र एवं अत्यधिक सटीक इम्यूनोफेनोटाइपिंग संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें