तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, यहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे खतरे के बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार बच्चों ने धोखे से कीटनाशक पी लिया। बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परिजन बोला-धोखे से पी लिया कीटनाशक
दोनों बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे खेलते-खेलते खेत पहुंच गए थे। यहां रखे कीटनाशक को दूध समझकर पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। हमने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।