फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षक को मारी गोली, घर के बाहर झाड़ू लगा रहा था युवक, हालत गंभीर

Sun, 23 Oct 2022 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक शिक्षक को गोली मार दी गई। बाइक से आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक घर के बाहर झाड़ू लगा रहा था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सुबह तड़के घर के बाहर झाड़ू लगा रहे शिक्षक को बाइक से आए दो युवकों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। शिक्षक को सौ शैया अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

रविवार सुबह जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छछौनापुर निवासी दीप सिंह यादव (38) पुत्र हरिभान सिंह अपने घर के बाहर गली में झाड़ू लगा रहे थे। तभी गांव का ही रामजीत पुत्र धर्मपाल सिंह बाइक से आया और दीप सिंह को गोली मार दी। गोली दीप की जांघ में लगी औऱ वह अचेत होकर वहीं गिर गया।
आरोपी रामजीत बाइक पर पीछे बैठा था जबकि दूसरा युवक बाइक चला रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक को भगा ले गए। वहीं वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घायल दीप सिंह को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

जानकारी पाकर सीओ दीपक दुबे व थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह अस्पताल पहुंच गए और घायल दीप सिंह से मामले की जानकारी ली। सौ शैया से प्राथमिक उपचार के बाद दीप सिंह को गम्भीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।  परिजनों ने बताया कि घायल दीप सिंह यादव मैनपुरी जनपद स्थित इंद्रजीत इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक है।
विज्ञापन

उसका पिछले दो साल से दो बिस्वा जमीन को लेकर आरोपी रामजीत और उसके परिजनों से मुकदमा चल रहा है। इसी जमीन की रंजिश के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें