फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तंत्र-मंत्र के बहाने गांव में ठगी करने वाले दो बाबाओं को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। सराय चौरी गांव में तंत्र-मंत्र के बहाने ग्रामीणों से ठगी करने वाले दो बाबाओं को पकड़ लिया। परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो कथित बाबा गांव में पहुंचे और एक विवाहित युवती के घर जा पहुंचे। उन्होंने युवती को विश्वास में लेते हुए कहा कि वह तंत्र-मंत्र के माध्यम से पति को पूरी तरह वश में करा सकते हैं। इससे वह हमेशा उसकी बात मानेगा। इस बहाने उन्होंने महिला से रुपये ठग लिए। ग्रामीणों को जब बाबाओं पर शक हुआ तो उन्होंने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की। इस दौरान महिला ने पूरी बात बताई कि दोनों ने कैसे उसे झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को अपने साथ थाने ले गई। दोनों बाबा आपस में मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें