कानपुर। पनकी स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड में खड़ा ट्रक चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बदुआपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए चोरों के नाम बाराबंकी निवासी संदीप कुमार और अनुज सिंह हैं। सात लाख रुपये में ट्रक का साैदा भी तय कर लिया था। कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी दीपक सचान ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (संवाद)