फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो चालक से मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर रेलवे काॅलोनी पुलिस चौकी के पास ऑटो चालक का मोबाइल लूटने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बाबूपुरवा बगाही भट्ठा निवासी गोलू वर्मा ऑटो ड्राइवर है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार देर रात करीब एक बजे ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। पापुलर धर्मकांटा के पास दो युवकों ने इशारे से गाड़ी रुकवाई और रुपये और मोबाइल छीन लिया। विरोध पर पीट दिया। आसपास के फुटेज के आधार पर नंदलाल चौराहे के पास रहने वाले मयंक खुशवानी और गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी सागर राठौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया वहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियो के पास लूटा हुआ मोबाइल बरामद हो गया है। पकड़े गए लुटेरे पिछले माह नंदलाल चौराहे पर हुई पथराव की घटना में भी शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें