पुखरायां। मुतैहरापुर विद्युत उपकेंद्र के सहाबापुर में विद्युत पोल में टक्कर मारता हुआ ट्रक पलट गया। जिससे विद्युत पोल टूट गया। इससे गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
सहाबापुर संपर्क मार्ग किनारे लगे बिजली के खंभे में गांव की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट कर झुक गया। इधर बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं तार लटकने व खंभा टूटने से गांव की बिजली बंद करानी पड़ी। देर रात तक खंभा नहीं बदला जा सका। इधर हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने उपकेंद्र को दी। अवर अभियंता मेहराज अहमद ने बताया कि पोल लगवाकर सप्लाई चालू कराई जाएगी।