फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तहसीलदार की बोलेरो में ट्रक ने मारा टक्कर, हादसा बचा

Mon, 11 Dec 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र में जमीन का निरीक्षण कर वापस अकबरपुर लौटते समय रविवार को तहसीलदार की सरकारी बोलेरो में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि तहसीलदार व अन्य तीन लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में तैनात तहसीलदार रणविजय सिंह रविवार को रनियां औद्योगिक क्षेत्र में एक जमीन का निरीक्षण करने गए थे। वहां से दोपहर में वापस लौटते समय रनियां पड़ाव उनकी सरकारी बोलेरो पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार सवार तहसीलदार, अर्दली शीलू, चालक व सुरक्षा गार्ड सुरक्षित बच गए। तहसीलदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तहसीलदार रणविजय सिंह ने बताया कि सरकारी बोलेरो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। रनियां थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें