फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक और खलासी की मौत, एक घंटे प्रभावित रहा यातायात

Thu, 12 Jan 2023 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रक में आग लग गई। हादसे में जान बचाने के लिए चालक और खलासी नीचे कूद गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में मध्यप्रदेश के मुरैना से खली लादकर मुजफ्फपुर जा रहा ट्रक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रक में आग लग गई। वहीं, जान बचाने के लिए चालक और उसका चचेरा भाई (खलासी) ट्रक से कूद गए।

विज्ञापन

इससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई। पुलिस ने घायलों को औरास सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने ट्रक में लगी आग बुझाया और क्रेन की मदद से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
आगरा जिले की बाह तहसील के गांव पुरा भदौरिया निवासी ट्रक चालक जसवीर सिंह (32) और उसके चचेरे भाई खलासी हरवीर सिंह (55) के साथ मध्यप्रदेश के मुरैना से ट्रक में खली लादकर बुधवार सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे।

विज्ञापन

रात करीब दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरिया कला के पास तेज रफ्तार ट्रक कोहरे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर तेज होने से ट्रक के इंजन में आग लग गई। लपटें देख चालक और उसका चचेरा भाई ट्रक से कूद गए।

चालक के सिर में पीछे और चचेरे भाई के दाहिनी ओर कनपटी में गहरी चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझवाई और घायलों को औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहं डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि डिवाइडर में टकराने से हुए शार्ट शर्किट से ट्रक में आग लगी थी। तेज झटका और ट्रक से कूदने में चालक व खलासी को चोट लगी। दोनों के परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें