दो को कटर से केबिन काटकर निकाला
वहीं ट्रक के केबिन में दो लोग ऐसे फंसे, जिनको पुलिस नहीं निकाल पाई। इसके बाद में कटर से केबिन काटकर उन्हें निकाला गया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों के पास से कोई आईडी न मिलने से उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में घायल फतेहपुर जिले के मलवा गांव निवासी सदानंद के पुत्र अवशेष (35), कस्बे के मोहल्ला पड़रिया निवासी राजू (35) उसका पुत्र शिवा (12), सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र के गलगलहा निवासी महेश (25) उसका भाई उमेश (23) को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
ससुराल से घर लौट रहा था
घायल दोनों भाईयों में महेश और उमेश ने बताया कि वह सलींद गांव में रहने वाली बहन मालती के घर आए थे। वहीं से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर जिला निवासी अवशेष ने बताया कि वह देवगांव निवासी मथुरा प्रसाद के घर ससुराल अपनी ससुराल आया था। वहीं से घर लौट रहा था।
नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त
कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रक पर वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले रॉड लदे थे। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला है। घायलों को तो सही समय पर इलाज कराया गया है। लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके पास कोई आईडी नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं।