स्कूटी और नाती को एक किलोमीटर तक घसीटा
इससे उदित नारायण दूर जा गिरे, जबकि स्कूटी और सात्विक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गए। दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। एक किलोमीटर तक स्कूटी व मासूम को घसीटते जा रहे ट्रक को किड़ारी फाटक के पास ग्रामीणों ने रोक लिया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में पथराव का प्रयास किया। इसी दौरान जमीन से संबंधित एक मामला निपटाकर लौट रहे कोतवाली के एसएसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया। इसके बाद में दोनों शवों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी पहुंचाया।
हाईवे पर एक घंटे तक लगा रहा जाम
सूचना पर एसडीएम जितेंद्र कुमार व कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना की जांच की। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाबा और नाती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।