फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड व खुदकुशी का मामला: गांव के बाहर था घर, 15 घंटे बाद इस वजह से पता चली जघन्य घटना

Sun, 16 Apr 2023 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर का हाजीपुर गांव सेंगुर नदी किनारे है। गांव की आबादी से दूर इंद्रपाल ने अपना घर बनाया था। उसका परिवार गांव में ही रहता था। ग्रामीणों में चर्चा रही की इंद्रपाल ने जब पत्नी और बच्चों की हत्या की तो चीखने की आवाज जरूर हुई होगी। गांव के बाहर घर होने के चलते इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शवों की स्थिति देखकर वारदात करीब 15 घंटे पहले होने की आशंका जताई है। हालांकि अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही समय और वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


हाजीपुर गांव में जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया कि इंद्रपाल ने पत्नी निशा, बेटी जाह्न्वी और बेटे प्रवेश की हत्या शुक्रवार की रात करीब आठ बजे ही की होगी। इसके कुछ समय बाद ही उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया था। पूरी रात मां और बच्चों के शव घर में तख्त पर खून से लथपथ पड़े रहे। इंद्रपाल भी फंदे से लटका रहा। शनिवार को भी आधा दिन बीत गया, लेकिन न तो गांव के किसी शख्स को घटना का पता चला और न ही परिवार के लोगों को।

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे इंद्रपाल के घर में घुसी बकरी को पकड़ने के लिए एक ग्रामीण की बेटी गई। वहां उसने इंद्रपाल को फंदे से लटका देखा तो चीखते हुए बाहर की तरफ भागी। तब लोगों को घटना का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा। बरौर थानाध्यक्ष सुरजीत कुमार ने बताया कि शवों की स्थिति देखकर शनिवार की दोपहर दो बजे से घटना करीब 15 घंटे पहले की प्रतीत हो रही है। रविवार को चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तब मौत का समय और वजह दोनों साफ हो सकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने भांजी और भाई से लिया वीडियो
एक पुलिस अफसर के अनुसार इंद्रपाल ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद अपनी फेसबुक पर परिवार को खत्म करने की वजह और खुदकुशी का वीडियो शेयर किया था। उसने अपने व्हाटसएप पर भी वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो इंद्रपाल के फेसबुक और व्हाटसएप से जुड़े लोगों से ही पुलिस के हाथ लगा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दिल्ली में रह रही इंद्रपाल की भांजी और भाई सुभाष से यह वीडियो हासिल किया है। पुलिस ने इस वीडियो को अपनी विवेचना में शामिल किया है।

पति-पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
इंद्रपाल और उसकी पत्नी निशा के मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की तीन महीने के काल डिटेल खंगालने की बात कही है। पुलिस यह जानना चाह रही है कि घटना से पहले इंद्रपाल और निशा की किन लोगों से बात हुई थी। इंद्रपाल ने वीडियो में जिन दो लोगों से पत्नी के संबंध होने का जिक्र किया है, वह दोनों गांव के ही रहने वाले हैं। कॉल डिटेल से जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निशा और आरोपियों की कब-कब और कितनी देर बात होती थी। यह सब पुख्ता करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 

घरवालों ने रिश्ता रखने पर निशा देती थी खुदकुशी की धमकी
इंद्रपाल की पत्नी निशा की ससुराल वालों से नहीं बनती थी। उसने इंद्रपाल को भी उसके परिवार से दूर कर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि निशा अपने परिवार के साथ ससुराल वालों से अलग रहना चाहती थी। इंद्रपाल को धमकी देती थी कि अपने घरवालों से रिश्ता रखोगे और बात करोगे तो वह जान दे देगी। निशा की धमकी के चलते करीब तीन साल पहले परिवार के लोग दूसरे मकान में जाकर रहने लगे थे। इंद्रपाल के पिता मथुरा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल बाद बेटे के घर आए हैं। बहू की धमकी और व्यवहार के चलते कोई यहां नहीं आता था। मां भूरी देवी ने कहा कि बहू निशा बेटे के साथ ही पौत्र और पौत्री को भी उनसे दूर रखती थी। निशा ने अपनी मनमर्जी के लिए खुद को परिवार से दूर किया और खुद परिवार के साथ दुनियां से दूर चली गई।

 

परिजनों में कोहराम, गांव में मातम का माहौल
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है, तो ग्रामीण दुखी है। गांव में मातम का माहौल है। पिता मथुरा प्रसाद, मां भूरी देवी व भाई सुभाष रोते रहे। कह रहे थे कि आखिर बच्चों को क्यों मार दिया। वहीं, निशा के मायके जिला जालौन के कालपी निवासी भाई दौलत सिंह, भाभी गीता भी देर शाम को आए और शव देख बिलख पड़े। गांव के लोगों का कहना था कि हमारे गांव में कभी इस तरह की घटना नहीं हुईं। सभी इससे स्तब्ध है कि आखिर इंद्रपाल ने यह क्या कर डाला। आसपास गांव के लोग भी सूचना पर घटना स्थल पर जुट गए। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके अलावा कई और राजनीतिक दलों और संगठनों के लोगों ने गांव जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

 
विज्ञापन

इन थानों का पहुंचा फोर्स, आज होगा पोस्टमार्टम
घटनास्थल पर गजनेर, बरौर, राजपुर, भोगनीपुर समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। महिला पुलिसकर्मी भी बुला ली गईं। हालांकि मामला शांत ही रहा और कोई विवाद नहीं हुआ। अब इंद्रपाल, पत्नी निशा और दो बच्चों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

महिला व दोनों बच्चों के शरीर पर जख्म देख सन्न रह गए लोग
घटना की जानकारी पर जब ग्रामीण इंद्रपाल के घर पहुंचे तो मां-बेटी व बेटे का शव खून से लथपथ मिला। तीनों के शरीर पर जख्म के निशान देख ग्रामीण सन्न रह गए। वहीं, सूचना पर आईजी कानपुर प्रशांत कुमार व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश कुमार पांडेय फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों से बात कर घटना की वजह पता करने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें